06 June, 2026 (Saturday)

स्टेट टीम ने जिला अस्पताल व सीएचसी की देखी व्यस्था

(सिद्धार्थनगर )। उत्तर प्रदेश तकनीकी सहायता इकाई की राज्य स्तर टीम ने बुधवार को जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका का निरीक्षण किया। टीम ने एसएनसीयू, ऑपरेशन थियेटर, प्रसव इकाई, मिनी स्किल लैब व पीएनसी वार्ड की हकीकत देखी। जिला अस्पताल निरीक्षण के दौरान सीएमएस को सुझाव दिया गया कि सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। स्टेट टीम ने ऑपरेशन थियेटर में नसबंदी को देखा। एसएनसीयू वार्ड को देख टीम ने प्रसन्नता व्यक्त की और सराहना की। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उसका बाजार में टीम ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं को बारीकी से अध्ययन किया और सीएचसी अधीक्षक व सीएचसी टीम के द्वारा की गई तैयारियों की सराहना की। इस संबंध में जिले पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला कम्युनिटी प्रक्रिया प्रबंधक, अपर मुख्य चिकत्साधिकारी, जिला मातृत्व एवं शिशु सलाहकार, उत्तर प्रदेश तकनीकी सहायता इकाई यूपीटीएसयू के जिला निगरानी एवं मूल्यांकन विशेषज्ञ, जिला कम्युनिटी विषेशज्ञ, जिला तकनीकी विशेषज्ञ के साथ बैठक की। बैठक में सभी गैप को दूर करने हेतु विस्तार से चर्चा की गई। यूपीटीएसयू के राज्य महत्वाकांक्षी जिलों के विशेषज्ञ द्वारा मुख्य चिकत्साधिकारी को आशाओं के रिक्त पदो पर शीघ्र भर्ती करने का सुझाव दिया गया। मुख्य चिकत्साधिकारी द्वारा सभी बिंदुओं पर विस्तृत कार्य की रूपरेखा तैयार कर के सभी गैप को दूर करने का आश्वाशन दिया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आईवी विश्वकर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सौरभ चतुर्वेदी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजेश कुमार, जिला कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर मान बहादुर, सीएमएस डॉ विनय कटियार, यू.पीटीएसयू से जिला निगरानी एवं मूल्यांकन विशेषज्ञ विष्णु शुक्ला, जिला कम्यूनिटी विशेषज्ञ अजीत कुमार, जिला तकनीकी विशेषज्ञ मिर्जा बेग, जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ राघवेंद्र पांडेय, जिला मातृत्व एवं शिशु सलाहकार प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *