वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
( सिद्धार्थनगर ) थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर से मु0अ0स0 169/2021 धारा 363/366 आई0पी0सी0 में वांछित अभियुक्त इम्तियाज उर्फ पिंटू पुत्र मंशूर अली निवासी मुजहना थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस अधीक्षक डॉ॰ यशबीर सिंह के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक ढेबरुआ दिनेश चंद चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार को धारा 363/366 भादवि के तहत गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बढ़नी विक्रम अजीत राय , हे0का0 हरेन्द्र यादव मौजूद रहे।
