वांछित आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल मिशन शक्ति अभियान
गुरवलिया बाजार, कुशीनगर । एसपी के निर्देश पर एएसपी एपी सिंह के पर्यवेक्षण में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति अपराध पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत तुर्कपट्टी पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर एक वांछित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 137/2021 धारा 323, 504, 452, 354 में वांछित थानाक्षेत्र के मठिया गांव निवासी अजमेर पुत्र सहमुद उर्फ रुखी फरार चल रहा था। मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त वांछित कहीं भाग जाने के फिराक में नोनियापट्टी चौराहे पर खड़ा है। सूचना के आधार पर एसएचओ आनंद गुप्ता, एसआई रामसहाय यादव व कांस्टेबिल विनोद यादव की टीम ने उक्त चौराहा से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई करते हुए आरोपित को जेल भेज दिया गया।
