07 June, 2026 (Sunday)

अंपायर का निर्णय सही हो या ग़लत उसे स्वीकारा जाना चाहिए:वाटसन

दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच शेन वॉटसन ने अंतिम ओवर में मैदान में घटित हुए नाटकीय घटनाक्रम पर कहा कि आख़िरी ओवर में जो कुछ भी हुआ, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। अंपायर का निर्णय सही हो या ग़लत उसे स्वीकारा जाना चाहिए। कोई मैदान पर दौड़ लगा रहा है, निश्चित रूप से यह स्वीकार्य नहीं है। यह सही नहीं है।

हालांकि वॉटसन ने इस बात पर भी अपनी सहमति जताई कि खेल में पैदा हुई रुकावट ने राजस्थान को रणनीति तैयार करने का पर्याप्त समय दे दिया। वॉटसन ने कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि खेल के बीच इतनी बड़ी देर की रुकावट पूरे मोमेंटम को शिफ़्ट कर सकता है। इस व्यवधान ने मकॉए को तैयारी का अधिक मौका दे दिया और यह राजस्थान के पक्ष में घूम गया। यह रुकावट दुर्भाग्यपूर्ण थी, लेकिन अंतोगत्वा आपको अंपायर के निर्णय को स्वीकारना होता है और यही हमें शुरु से सिखाया भी गया है। जिसका पालन किया जाना चाहिए।”

राजस्थान रॉयल्स टीम के निदेशक कुमार संगकारा ने इस नाटकीय घटनाक्रम पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा, “अंपायर ही खेल को नियंत्रित करते हैं। आईपीएल में काफ़ी दबाव होता है। ऐसे में कई बार तनाव और निर्णय किसी भी एक पक्ष में जा सकता है। मुझे नहीं लगता कि मैं वास्तव में यह तय कर सकता हूं कि क्या स्वीकार्य है और क्या नहीं।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *