18 October, 2026 (Sunday)

सुनील गावस्कर की टीम इंडिया को दो टूक, कहा – हार्दिक पांड्या का विकल्प तलाशना बंद करे

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट तलाशने की खोज को बंद करने की सलाह दी है, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि हार्दिक जैसा खिलाड़ी मिलना मुश्किल है।
भारतीय क्रिकेट टीम ने घर पर खेली गई वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले के बारिश में धुल जाने के बाद 2-2 की बराबरी पर यह सीरीज खत्म की। वहीं अब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर रवाना हो गई है, जहां उसे 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ खत्म हुई सीरीज में टीम इंडिया के गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी खराब देखने को मिला जिसमें 250 रनों का टारगेट भी विंडीज टीम ने चेज किया। अब इसको लेकर भारतीय टीम को पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि टीम इंडिया को अब हार्दिक पांड्या के विकल्प की तलाश बंद कर देनी चाहिए क्योंकि उनके जैसा खिलाड़ी मिलना मुश्किल है।

हमें नमन धीर जैसे प्लेयर्स पर ध्यान देना चाहिए
सुनील गावस्कर ने जियो हॉटस्टार के शो पर बात करते हुए भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें टी20 मैच रद्द होने के बाद कहा कि हम कभी-कभी हार्दिक पांड्या के विकल्प को तलाशने लग जाते हैं, जबकि हमें पता है कि उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। ऐसे में अगर आपको उनके स्तर का खिलाड़ी नहीं मिलता है तो आपको आगे बढ़ जाना चाहिए जिसमें टीम को ऐसे खिलाड़ी पर ध्यान देना चाहिए जो थोड़ी अलग भूमिका निभा सके। नमन धीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में ऐसा करके भी दिखाया जिसमें वह गेंदबाजी भी कर रहे हैं और इस मैच में हमने उनकी बल्लेबाजी को भी देखा। ऐसे में हमको नमन धीर जैसे ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

बल्लेबाजी अधिक लंबी करने के चक्कर में आप गेंदबाजी कमजोर करते हैं
टीम इंडिया पिछले काफी समय से ऐसे खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में अधिक जगह देने की कोशिश कर रही है जो बल्लेबाजी के साथ-साथ कुछ ओवर्स गेंदबाजी भी कर सकें। इसको लेकर भी सुनील गावस्कर ने आगाह करते हुए कहा कि भारतीय टीम बल्लेबाजी को नंबर-8 तक बढ़ाने के चक्कर में अपनी गेंदबाजी को कमजोर कर लेती और यह हार का एक बड़ा कारण है, जिसमें हमको इस सीरीज से यह सबक मिला है कि कम से कम चार प्रमुख गेंदबाजों को तो शामिल ही करना चाहिए जिसमें पांचवां और छठा गेंदबाज आपके लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी हो सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed