06 June, 2026 (Saturday)

यातायात नियमों का पालन करना समाजिक जिम्मेदारी–डीएम

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना एक सामाजिक जिम्मेदारी है। हेलमेट पहनने पर मजाक उड़ाने की मानसिकता से ऊपर उठकर लोगों को यह बताना होगा कि इन नियमों का पालन नहीं करने से दूसरों की भी जान जा सकती है।
जिलाधिकारी सोमवार को जिला मुख्यालय रवींद्रनगर पर स्थित यातायात कार्यालय के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा महात्मा गांधी ने कहा था किसी भी कार्य की सफलता  के लिए पहले खुद अपने अन्दर   परिवर्तन लाना बेहद जरूरी है। डीएम ने उपस्थित लोगो से कहा कि यातायात नियम का पालन  शुरुआत अपने घर से करते हुए आम जनमानस को भी  यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने मीडिया से अपेक्षा जताते हुए कहा कि यातायात नियमों के प्रति लोगो को जागरूक करने मे मीडिया कबरेज जरुरी है।  जमीन अन्य जगह भी उपलब्ध थे लेकिन सड़क के पास जमीन का चयन  इस वजह से किया गया ताकि लोग जान सके एवं यह भी प्रचार का एक माध्यम बन जाता है। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित मीडिया बंधुओं को भी संबोधित करते हुए कहा कि यातायात नियमों,  इसके साथ ही उन्होंने वाहन दुर्घटनाओं से संबंधित मुद्दे पर भी मीडिया से विस्तृत कवरेज की उम्मीद जताई ताकि यह पता चल सके कि कहां चूक हो रही है। डीएम ने कहा कुछ लोग इस गलतफहमी मे रहते है कि वह गाड़ी चलाना सीख गये है तो वह ड्राइवर बन गये। सिर्फ गाड़ी चलाने का मतलब यह नही है कि वह ड्राइवर बन गये। ड्राइवर बनने के लिए यातायात के हर एक नियमों की बारीकी से जानकारी होना भी बहुत जरूरी है।
 पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने उपस्थित स्कूली बच्चों एवं अन्य को संबोधित करते हुए कहा कि आए दिन सड़क  दुर्घटनाएं होती रहती है। हम लोग इसके बारे में तब सोचते हैं जब दुर्घटना हो जाती है किंतु दुर्घटना से पहले यह एहसास होना जरूरी है कि यातायात के नियमों का पालन कितना महत्वपूर्ण होता है। उन्होनें कहा कि  सर्दियों का मौसम शुरू हो रहा है, कोहरे में विजिबिलिटी कम होती है। ऐसे मे इस समय सड़क दुर्घटना की संभावना ज्यादा होती है। इसीलिए नवंबर के पूरे महीने में जागरूकता अभियान चलाया जाता है।
 उन्होंने  बताया कि हर साल तकरीबन डेढ़ लाख लोगों की मौत सड़क दुर्घटना से होती है। दुर्घटना में मृत्यु उनकी होती है जिनके ऊपर पूरे परिवार की जिम्मेदारी होती है । बच्चों को
संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनकर यदि आपके पापा ,भाई या घर के कोई सदस्य नहीं निकलते तो उन्हें जागरूक करें और प्रॉमिस लें कि जब तक हेलमेट लगाकर नहीं निकलेंगे हम आपसे बात नहीं करेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान के द्वारा यातायात कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी पडरौना संदीप वर्मा,  क्षेत्राधिकारी यातायात पीयूष कांत राय, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार समेत संबंधित अधिकारीगण एवं सेंट जेवियर, गीता इंटरनेशनल तथा मां शारदा विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *