“हक की बात” कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चियों ने विभिन्न मुद्दों पर किया संवाद महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम के साथ हक की बात कार्यक्रम का आयोजन किया था
कुशीनगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार द्वारा बताया गया कि प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश के शासनादेश के क्रम में आज मिशन शक्ति 3.0 योजना अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वाबलंबन बनाए जाने हेतु “हक की बात” जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय, जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर,महिला एसओ जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष दीपाली सिन्हा, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए हुए स्कूल की छात्राएं व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाएं व अन्य मामलों से संबंधित उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चियों द्वारा जिलाधिकारी से संवाद स्थापित हुआ। उपस्थित महिलाओं व बच्चियों द्वारा जिलाधिकारी से विभिन्न मुद्दों पर संवाद हुआ। कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे तक चला। कार्यक्रम के दौरान कुल 05 मामले घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, थाने से संबंधित प्रकरण तथा कुल 07 मामले आवास के (नगरी व नगर पंचायत) के मामले प्रस्तुत हुए। इस के संदर्भ में संबंधित विभागों को कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दिया गया।
