06 June, 2026 (Saturday)

सामाजिक बुराईयों को समाप्त करने में करें सहयोग : मनोज शक्ति का प्रतिरुप है नारी : फतेह बहादुर

गुरवलिया बाजार, (कुशीनगर )। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत पगरा पड़री स्थित भरत लघु माध्यमिक विद्यालय में आयोजित महिला सशक्तिकरण गोष्ठी में छात्रों से आह्वान किया कि सामाजिक बुराईयों को खत्म करने में सहयोग के रूप में महिलाओं को जागरूक करें। बुधवार को गोष्ठी को संबोधित करते नारी-गाली उन्मूलन अभियान के संयोजक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सिंह ने कहा कि नारियों को जब तक पूर्ण अधिकार प्राप्त नही हो सकेगा तबतक देश का सर्वांगीण विकास संभव नही है। उन्होने अपने द्वारा चलाये जा रहे नारी-गाली प्रथा उन्मूलन अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि आज नारियों के प्रति बेवजह अपशब्दों का प्रयोग समाज मे इनकी स्थिति बताने के लिए पर्याप्त है। इसलिए मुहिम में सबकी भागीदारी जरुरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे है प्रधानाध्यापक फतेह बहादुर उर्फ पप्पू कुशवाहा ने कहा कि नारी शक्ति का प्रतिरुप है यदि इनका सम्मान नही हुआ तो यह समाज शक्ति हीन हो जाएगा अतः शिक्षा के माध्यम से बेटी के महत्व व उसके बराबरी के हक की बात आम जन में प्रसारित करने की नितांत आवश्यकता है। छात्राओं बताया गया कि किसी तरह का शोषण हो रहा है तो जरूर सूचना दें। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा को लेकर समुदाय को जागरुक करें। गोष्ठी में सेल्फ डिफेंस के बारे में विधिवत जानकारी दी गई। संचालन मृत्युंजय पांडेय ने किया। इस दौरान शिक्षक मनीष राय, राजकुमार प्रसाद, बब्बन प्रसाद, प्रसादी गोंड़, राजदेव वर्मा, लक्ष्मी देवी, मुनरी देवी, लीलावती देवी आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *