06 June, 2026 (Saturday)

होली को सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाए : एसडीएमपीस कमेटी की बैठक अराजक तत्व पुलिस के रडार पर : एसओ समाज के प्रबुद्ध वर्ग से सहयोग की अपील

गुरवलिया बाजार, (कुशीनगर )। होली का त्योहार समाज मे सद्भाव और भाईचारा पैदा करता है। जब कि कुछ शरारती तत्व होली को हुड़दंग मे बदलकर रंग को बदरंग कर माहौल बिगाड़ देते है। ऐसे शरारती तत्वों से सावधान रहने की जरुरत है। अवैध नशे के कारोबारियों की सूचना भी समय से दें ताकि होली का त्योहार सबके लिए सकुशल और सुखदाई हो सके।
उक्त बाते तुर्कपट्टी थाना परिसर मे होली व शब्बे बरात त्योहार तथा आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनज़र आयोजित पीस कमेटी के बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम एआर फारुकी ने कही। कहा कि होली के त्यौहार पर कोई समस्या आती है, सुलझाने का प्रयास करे अन्यथा की दशा में तत्काल पुलिस को सूचित करें। होलिका दहन स्थल पारंपरिक रहेंगे, कोई नया परिवर्तन मान्य नहीं होगा। दोनो समुदाय के लोग एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें। कही अवैध रूप से शराब बिक रही है या कोई नशायुक्त पदार्थ बिक्री हो रही है तो जरुर सूचना दें। त्योहार व चुनाव में किसी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस सदैव तत्पर है। शरारती तत्व चिन्हित किए जा रहे हैं। क्षेत्र के अराजकतत्व पुलिस की रडार पर हैं। किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल सूचित करें। बैठक को सुरेंद्र नाथ राय, नीरज लाल श्रीवास्तव, एसआईगण डीके गौतम, राम सहाय यादव, फिरोज अंसारी आदि ने संबोधित किया। प्रबुद्ध वर्ग से त्योहार व चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग की अपील की गई। संचालन मुर्तजा अंसारी ने की। इस दौरान अभय कुमार मिश्र, दिनेश यादव, विनोद यादव, पदुमनाथ सिंह, अनिल यादव, रमाकांत राय, विजय भारती आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *