07 June, 2026 (Sunday)

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, अक्षय कुमार बोले- बड़ी जल्दी चले गए…

मनेरंजन जगत के लिए गुरुवार का दिन बहुत सदमे से भरा रहा। जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक के चलते मुंबई के कूपर अस्पताल में निधन हो गया। सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 साल थी। सिद्धार्थ के परिवार में उनकी मां और और दो बहनें हैं। अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘उन्हें कुछ समय पहले अस्पताल में मृत लाया गया था।’

यह खबर टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स के लिए पूरी तरह से सदमे के रूप में आई है। जब से यह खबर सामने आई, कई लोग अपने सदमे को व्यक्त करने और इस घटना पर शोक जताने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा ले रहे हैं।

स्टार अक्षय कुमार ने ट्वीट कर सिद्धार्थ के निधन पर शोक जताया है।

एक्टर रीतेश देशमुख ने ट्वीट करके लिखा है कि शब्दों से परे हैरान !! बहुत जल्दी चला गया…. उनके परिवार, प्रियजनों के प्रति संवेदना. – उन्हें लाखों लोगों ने प्यार किया था। #SiddharthShukla आप बहुत याद आएंगे – शांति भाई

एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने लिखा कि तुम अभी बहुत युवा थे ….

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *