07 June, 2026 (Sunday)

मॉडर्न रोमांस पर आधारित होगी अमित साध की शॉर्ट फिल्म ‘एक झलक’, जानिए कब और कहां देख सकेंगे

टेलीविजन से अपनी पारी की शुरुआत करने वाले अभिनेता अमित साध ने अब बॉलीवुड में भी डेब्यू कर लिया है। अमित साध ने कई फिल्में और वेब सीरीज से अपनी एक्टिंग का लोहा आखिरकार मनवा ही लिया है। अब अमित साध जल्द ही एक शॉर्ट फिल्म में नजर आने वाले हैं। 19 मिनट की ये शॉर्ट फिल्म ‘एक झलक’ मॉडर्न रोमांस पर आधारित है। जिसका प्रीमियर भी जल्दी ही होने वाला है।

फिल्म ‘एक झलक’ का प्रीमियर अमेजन मिनि टीवी पर 1 सितंबर को किया जाएगा। इस फिल्म को देखने के लिए आपको कोई सब्सक्रिप्शन लेने की भी जरूरत नहीं है। ‘एक झलक’ महज 19 मिनट की शॉर्ट फिल्म है जिसमें एक सिंगर पिता की कहानी दिखाई जाने वाली है। फिल्म में मॉडर्न रोमांस के साथ थोड़ा ड्रामा भी होगा। फिल्म में अमित साध एक सिंगल पिता का किरदार निभाने वाले हैं।

फिल्म की कहानी के मुताबिक अमित साध की उम्र महज 30 साल के लगभग होगी। जिसके घर के पड़ोस में एक लड़की आकर रहने लगती है। अमित साध को एक झलक में ही उस लड़की से प्यार हो जाता है। और उस लड़की को भी अमित से प्यार हो जाता है। खैर आगे की कहानी तो इस शॉर्ट फिल्म को देखने के बाद ही पता चलेगी। फिल्म में अमित साध के अलावा अभिनेत्री सुष्मा सेठ और आशीष घोष भी नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म में नरेटर के रूप में ‘रांझणा’ फेम मोहम्मद जीशान अय्युब की आवाज सुनने को मिलेगी।

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अमित साथ ने कहा कि, ‘एक झलक रोमांत करने का एक बहुत ही इंटरेस्टिंग तरीका साबित होगी। इसमें एक सरप्राइज ट्विस्ट भी है। और मैं इंतजार नहीं कर सकता कि दर्शक इस फिल्म को किस तरह से देखेंगे।’ बता दें कि अमित साध स्टारर इस फिल्म का निर्देशन दीपमाला ने किया है। साथ ही उन्होंने ही इसे लिखा भी है। वहीं फिल्म का निर्माण द विजुअल हाउस (TVH) के द्वारा किया जा रहा है। गौरतलब है कि फिल्म ‘एक झलक’ पहले ही कई सारे नेशनल और इंटरनेशनल अवॉर्ड्स जीत चुकी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *