06 June, 2026 (Saturday)

गरीबों की सेवा सबसे पुनीत कार्यःपूजा पाल

(सिद्धार्थनगर )। सांसद जगदंबिका पाल की पुत्री पूजा पाल ने  मंगलवार को बांसी विधानसभा के तिलौरा चैराहे के साथ नासिरगंज स्कूल सहित सकारपार चैराहे पर कई गांव के गरीबों में कंबल वितरण किया गया।
लोगों को संबोधित करते हुए पूजा पाल ने कहा कि इस भीषण ठंड में गरीबों को गर्म वस्त्र प्रदान करना बहुत बड़ी मानवता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। जिसका सभी को पूरी तरह से लाभ लेना चाहिए। विपक्षियों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह लोग किसानों को भड़का कर किसानों को गुमराह कर रहे हैं। किसान पूरी तरह समझ रहा है कि किसान बिल किसानों के हित में है। लेकिन विपक्षी गुमराह करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने  ग्रामीणों और किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे सरकार पर भरोसा रखें सरकार उनके साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने देगी। इस दौरान बांसी विधानसभा प्रभारी प्रिंस शर्मा, अमरिंदर सिंह, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, डिंपल सिंह, डब्लू सिंह, गुड्डू सिंह, अजय, सन्तोष, बहराइची आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *