06 June, 2026 (Saturday)

देशी तमंचा, मोबाइल व बाइक के साथ चोर गिरफ्तार

(सिद्धार्थनगर )। डुमरियागंज सीओ सर्किल के पथरा बाजार थानाध्यक्ष ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन शातिर चोरों को देशी तमंचे व मोबाइलों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार पथरा बाजार थानाध्यक्ष रामदरश आर्या सोमवार को सुबह लगभग 8ः30 बजे थाना क्षेत्र के टेढ़िया चैराहे स्थित नहर पुलिया पर पुलिस बल के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बांसी के तरफ से एक  नीले सिल्वर कलर की हीरो पैशन प्रो यूपी 55 वी 1131 पर तीन युवक सवार होकर आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें जांच के लिए रोका तो उनकी स्थिति संदिग्ध लगी   तलाशी के दौरान उनके पास से दो अदद देशी तमंचा, दो अदद जिंदा 12बोर कारतूस तथा  विभिन्न कंपनियों की 6 अदद मोबाइल चोरी की बरामद हुई।  पूछताछ के दौरान उनकी शिनाख्त पथरा बाजार थाना क्षेत्र के कम्हरिया बुजुर्ग निवासी हफीजुल्लाह उर्फ फीजू (21) तथा मो अयूब उर्फ खुशहाल (20) व महफुजुरर्हमान उर्फ महफूज पुत्र तसव्वर (22) निवासी ग्राम तेलियाडीह कोतवाली डुमरियागंज के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। इस सम्बंध मे पथरा बाजार थानाध्यक्ष रामदरश आर्या ने बताया कि तीनो के पास से चोरी की एक बाईक. दो देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ 6 मोबाइल फोन बरामद हुआ है। तीनो को बिभिन्न धराओ के तहत मुदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed