विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन
(सिद्धार्थनगर )। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के चकचई स्थित रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज पर बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न स्टाल सजाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रध्छात्राओं को दो वर्गों में विभाजित किया गया थाद्यकक्षा 9 एवं 10 के छात्रध्छात्राओं को जूनियर एवं कक्षा 11 तथा 12 के छात्रध्छात्राओं को सीनियर वर्ग में रखा गया थाद्यसभी विद्यार्थियों ने आकर्षक मॉडल्स बना कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया द्यसीनियर वर्ग में रहनुमा एण्ड ग्रुप ने प्रथम स्थान,तैबा एण्ड ग्रुप ने दितीय और शहबाज एण्ड ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया स जबकि जूनियर वर्ग में सौम्या एण्ड ग्रुप को पहला,शाइस्ता एण्ड ग्रुप को दोसरा और मुस्कान एण्ड ग्रुप को तीसरा स्थान मिला। विज्ञान प्रदर्शनी में निर्णायक की भूमिका विद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्य डॉक्टर बख्तियार मसूद उस्मानी एवं विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य मिन्नतुल्लाह मालिक ने निभाई। इस अवसर पर अध्यापक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष तनवीर अहमद, समाजसेवी काजी नियाज अहमद एवं राजकीय इण्टर कालेज भरवठिया के अध्यापक शिवाजी मिश्रा, नसीम अहमद. मलिक, तौहीद अहमद आदि मौजूद रहे।
