06 June, 2026 (Saturday)

सुभाष गुप्ता की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

( सिद्धार्थनगर )। सुभाष गुप्ता की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के अनेक भाजपा व हिन्दू युवा वाहिनी के नेताओं ने सुबास गुप्ता के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
बीते माह परिवार के सदस्य का दवा कराने दिल्ली जा रहे नोयडा में अनियंत्रित  डम्फर ने सुभाष गुप्ता की गाड़ी में टक्कर मार दिया था। जिसमे उनके ड्राइवर, छोटे भाई की पत्नी व उनकी बेटी घटनास्थल पर ही दिवंगत हो गये थे। सुभाष गुप्ता उसमे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

अभी पिछले सप्ताह दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा नेता सुनील अग्रहरि ने एक सभा का आयोजन किया जिसमे भाजपा नेत्री साधना चैधरी, रामकुमार कुंवर, जिलापंचायत सदस्य अजय सिंह, त्रियुगी अग्रहरि व सिद्धार्थ पाठक आदि ने सुभाष गुप्ता को याद करते हुए कहा कि ये बहुत भावुक क्षण है।

सिद्धार्थनगर की जनता के लिए ये अपूरणीय क्षति है। सुभाष गुप्ता बढनी का भी उतना ख्याल रखते थे जितना शोहरतगढ़ का। संचालन शिक्षक जुग्गीराम राही ने किया। इस दौरान गोपाल रौनियार, जीतेन्द्र गुप्ता, कन्हैया मित्तल, पाटेश्वरी अग्रहरि, संजय जैसवाल,  अग्रहरि ,अंचल गुप्ता अखिलेश गुप्ता, मुकेश मिश्र, रामकुमार गुप्ता, सिद्धार्थ पाठक, प्रभात त्रिपाठी अधिशाषी अधिकारी राजन गुप्ता सहित भारी संख्या में व्यापारी और आम जन मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *