बलिदान दिवस पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
( सिद्धार्थनगर )। जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपाइयों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे, का नारा देने और देश की एकता, अखंडता के लिए प्राणों का उत्सर्ग करने वाले मुखर्जी के पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है।
भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोविंद माधव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की सरकार ने संविधान में चोरी छिपे धारा 370 को जोड़ने का क़ुत्सित कार्य किया था तो उसका विरोध डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किया था। प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद्, भारतीय जनसंघ के संस्थापक और अंत्योदय को देश की प्रगति का आधार मानने वाले मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चरणों में कोटि-कोटि वंदन है। जिला प्रभारी राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद,स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, सांसद जगदंबिका पाल, सदर विधायक श्यामधनी राही समेत जिला महामंत्री विजयकांत चतुर्वेदी,कन्हैया पासवान, विपिन सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरी शंकर अग्रहरी, घनश्याम मिश्रा, जिला मंत्री फतेबहादुर सिंह, अजय उपाध्याय, उपेंद्र प्रताप सिंह आदि की उपस्थिति रही।
