एस एसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने 42 लाख की मार्फीन के साथ दो नेपालियो को किया गिरफ्तार
( सिद्धार्थनगर ) भारत नेपाल के बढ़नी सीमा पर सशस्त्र सीमा बल के जवानों एवं ढेबरूआ पुलिस की संयुक्त टीम ने दो नेपाली नागरिकों के पास से 130.9 ग्राम मार्फीन बरामद किया जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 42 लाख रू आंकी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ढेबरुआ दिनेश चन्द चौधरी ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना के अनुसार बढ़नी सीमा के पिलर नम्बर 568 के निकट भारत से नेपाल जा रहे दो संदिग्ध नेपाली नागरिकों को रोक कर टीम के जवानों द्वारा तलाशी ली गयी। जामा तलाशी के दौरान पकड़े गये आरोपितो के पास से 130.9 ग्राम मादक पदार्थ मार्फीन बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान पकड़े गये लोगों ने अपना नाम जयनारायण चौधरी पुत्र स्व0 पाली थारु और
किशन थारु पुत्र स्व0धनेराम थारु निवासी गण गजहरा थाना पिपरा जनपद कपिलवस्तु नेपाल बताया । बरामद मार्फिन की अन्तराष्ट्रीय बाजार में मूल्य लगभग 42 लाख आंकी जा रही है । जिस के संबंध में मु0अ0सं0 182/21, 183/21, धारा 8/22/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार आरोपितो को न्यायालय भेज दिया गया। उक्त आरोपितो को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0 नि0 दिनेश चन्द्र चौधरी , उपनिरीक्षक दयानन्द यादव , का0 ओम प्रकाश यादव , का0 बृजेश आर्य , का0 आदर्श वर्मा , का0 निशांत यादव एवं एस एसबी के प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद मय फ़ोर्स टीम मौजूद रहे।
