पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान सपा सरकार में ही संभव-लालजी सपा जिला इकाई की मासिक बैठक
(सिद्धार्थनगर)। पंचायती राज व्यवस्था को लागू कराकर मुलायम सिंह यादव ने गाँव की सरकार में दलित,पिछड़ा वर्ग के साथ महिलाओं को आरक्षण का लाभ देकर सत्ता का अधिकार दिया था। भाजपा सरकार ने पंचायतों को पंगु बना दिया है। प्रधानों का अधिकार एडीओ को सौंप कर इसका उदाहरण दिया है।
यह बांते समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहीं। वह शनिवार को सपा जिला कार्यालय पर जिला इकाई की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्ति किया। उन्होंने ने कहा कि समाजवादियों के लिए यह वर्ष करो या मरो जैसा है।
अधिक से अधिक पार्टी समर्थकों को प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ ही जिला पंचायत सदस्य जिताएं। जिससे विधानसभा चुनाव 2020 सपा आसानी से फतह हो जाए। यादव ने कहा कि समाजवादी सिपाहियों को सरकार के खिलाफ खड़े होने की जरूरत है। इसके लिए गाँव गाँव जाकर सरकार के किसान विरोधी नीतियों को बताकर सपा के साथ जोड़ने का काम करें। निजीकरण के आड़ में मोदी सरकार किसानों एवं गरीबों को बर्बाद करने पर तुली है। यह सरकार रेलवे की अरबों की जमीनों को अडानी एवं अंबानी के हाथों बेंच देना चाहती है।
कार्यक्रम को पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनूप यादव, वीरेंद्र तिवारी व सरफराज भम्रर, नपा अध्यक्ष बांसी मो. इद्रीश पटवारी राइनी, पूर्व नपा अध्यक्ष चमन आरा राइनी, केपी कन्नौजिया, विजय यादव, अंबिका श्रीवास्तव, जोखन चौधरी, सुभांगी भारत, हरि नारायण यादव, शैलेंद्र शर्मा, सब्बू सलीम, रामू यादव, शालिनी त्रिपाठी, शशांक त्रिपाठी, विश्राम यादव, चंचल रावत, अभिषेक त्रिपाठी, राज कुमार, अनिल यादव, उमेश यादव, जेपी यादव आदि ने संबोधित किया।
