विधायक ने कृषि उपकरण व कंबल किया वितरण
डुमरियागंज, (सिद्धार्थनगर )। लेखपाल संघ डुमरियागंज द्वारा शुक्रवार को तहसील प्रांगण में गोष्ठी का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह शामिल हुए और उन्होंने लोगों में कृषि उपकरण और कंबल वितरण किया।
इस दौरान विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 101 ग्रामीण लाभार्थियों को आवासीय पट्टा व 401 लोगों को शहरी आवास का लाभ दिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों मजदूरों के हितों में लगातार कार्य कर रही हैं।
इस दौरान विधायक द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए दो ट्रैक्टर के साथ लोगों में कृषि उपकरण व कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान एसडीएम त्रिभुवन कुमार, सीओ उमेश शर्मा, तहसीलदार आरपी सिंह, लेखपाल संघ अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, तहसीलदार पेशकार विवेक श्रीवास्तव, सुशील तिवारी आदि मौजूद रहे।
