06 June, 2026 (Saturday)

अपने सैकड़ों समर्थकों सहित कांग्रेश छोड़ सपा में शामिल हो गए कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष डॉ वासिफ फारूकी

( सिद्धार्थनगर )  कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष डॉक्टर वासिफ फारूकी उर्फ वस्सु बुधवार को कांग्रेस का हाथ छोड़ कर सपा की साइकिल पर सवार हो गएl उन्हें व उनके सैकड़ों समर्थकों को  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने बैदौलागढ़ स्थित रमा टेक्निकल सेंटर के निकट आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी की सदस्यता दिलाईl
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को बातऔर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ग्रहण ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार के तानाशाही रवैया के चलते भय का माहौल है कल तक रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाला आज रेलवे बेच रहा है lउत्तर प्रदेश से भाजपा को हटाने के लिए प्रदेश की जनता सपा को सहयोग करेंl यूपी से भाजपा के हटते ही देश से उसका हटना तय हैंlपूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा द्वारा सपा सहित सभी विपक्षी दलों के साथ बदले की भावना से कार्य किए जा रहे हैं बेकसूरो को जेल भेज दिया जा रहा है लोगों के घर गिरा दिए जा रहे हैं उन्हें आतंकवादी घोषित कर दिया जाता है lएक तरह से देश में भय और असुरक्षा का माहौल है lजनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से बुरी तरह से त्रस्त हैl पांडे ने कहा कि देश का संविधान खतरे में है लोकतंत्र की आजादी छीन ली गई हैl किसानों का आंदोलन से जुड़ी खबरें टीवी और अखबारों में प्रकाशित नहीं होने दी जा रही हैl उन्होंने दावा किया कि 2022 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बननी तय है प्रदेश की जनता पूर्ववर्ती सरकार की उपलब्धियों को भूली नहीं है उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि अगर अखिलेश यादव सरकार ने 102 व 108 एंबुलेंस सेवा ना शुरू की होती तो कोरोना काल में देश की गरीब आबादी मौत के गाल में समा जाती l पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने नाम लिए बिना कहा कि जो कल रेलवे स्टेशन पर चाय बेचता था आज वह रेलवे बेचने जा रहा है lउन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो बेचने का आदि होता है वह हमेशा बेचने का ही काम करता हैl जिसका उदाहरण देश और जनता के सामने हैl कार्यक्रम को सपा के पूर्व जिलाअध्यक्ष अजय चौधरी, जिला महासचिव कमरुज्जमा, डॉक्टर वासिफ फारुकी, खुर्शीद खान, अफसर रिजवी,   घीशियावन यादव,   एसके मेहंदी रिजवी, सुरेश चंद यादव, अजय यादव आदि ने भी संबोधित कर सपा की पूर्ववर्ती सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को विस्तार से बताया और सपा से जुड़ने का आह्वान कियाl कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय व संचालन  एसके मेहंदी रिजवी ने कियाl
इस दौरान डॉ वजाहत हुसैन, फजल अहमद फारुकी, रज्जन पांडेय, नईयर कमाल, पप्पू दुबे, शाहजहां बेगम, अमरजीत, निसार अहमद आदि भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहेl
डॉक्टर वासिफ फारूकी के साथ इन्होंने ली सपा की सदस्यता
डुमरियागंजl कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर सपा में शामिल हुए डॉक्टर वासिफ फारूकी के साथ पप्पू दुबे, अफजाल मलिक, अर्जुन कनौजिया ,शमीम खान, साहब अली, सुबराती रायनी, अमरजीत, मोहम्मद नसीर, अख्तर मलिक, कमाल काजमी, शाहिद सलमानी, निसार अहमद, सदरे आलम ,मुजाहिद हुसैन, मोहम्मद इस्लाम, बबलू पांडेय, तुलसीराम, भोला, राजाराम, अकरम अली, इमरान, बेचन महबूब आलम, सितई सहित लग भाग 100 लोग शामिल रहे जिन्हें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय व पूर्व सपा जिलाअध्यक्ष अजय चौधरी ने सपा की लाल टोपी और माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाईl
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *