06 June, 2026 (Saturday)

नंदलाल चौहान को कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नंदलाल चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेश पार्टी उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया  पार्टी के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करने पीड़ितों की आवाज उठाने संगठनों को विस्तार करने की सराहना करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग के पद पर नियुक्त कर नियुक्ति पत्र सौंपा गया, नंदलाल चौहान को  प्रदेश नेतृत्व द्वारा पहले से पिछड़ा वर्ग विभाग में प्रदेश महासचिव और गोरखपुर बस्ती मंडल के प्रभारी पद पर पार्टी के प्रति निष्ठा पूर्वक अपने कार्यों को निर्वहन करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने का काम किया जिसका फल स्वरूप प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग नव नियुक्त किया। नंदलाल चौहान द्वारा कहां गया कि जो आज कांग्रेस पार्टी में हमें पिछड़ा वर्ग विभाग में प्रदेश उपाध्यक्ष पद मिला है हम कांग्रेस पार्टी के प्रदेश नेतृत्व धन्यवाद देता हूं और इस पद का पूरा श्रेय पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भारत सरकार श्री आरपीएन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश श्री अजय कुमार लल्लू को दिया श्री चौहान ने कहां कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व उत्तर प्रदेश द्वारा विश्वास करके जो पद हमें दिया गया है उसे हम निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे और कांग्रेस पार्टी को प्रदेश स्तर पर आगे ले जाने का काम करूंगा।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *