एन डी आर एफ टीम ने उप जिलाधिकारी बांसी के साथ रैकी कर राप्ती नदी के समीपवर्ती गांवो व तटबन्धो का किया निरीक्षण
( सिद्धार्थनगर ) जिलाधिकारी के पहल पर एन डी आर एफ की टीम को तैनात किया गया है।जिसके अंतर्गत जनपद में तैनात एन डी आर एफ टीम ने जिले के प्रत्येक तहसील के संवेदनशील एवंम अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लेना शुरू कर दिया है, इसी के अंतर्गत 3 सितम्बर को एन डी आर एफ टीम ने बोट द्वारा तहसील बांसी में राप्ती नदी के समीपवर्ती गांवों मियां जोत,गोथवा, मझवन कला, मॐ, मैचुक,गधवा घाट, गदरैया, महूनवा, हड्डा गांवों का उप जिलाधिकारी जग प्रवेश व प्रशासन के अन्य कार्मिकों के साथ दौरा कर वहाँ की स्तिथि का जायाजा लिया और रैकी के दौरान बाढ़ क्षेत्रों का उप जिलाधिकारी बांसी ने एन डी आर एफ टीम के साथ गांव के लोगों से बातचीत करके वहां की स्थिति के बारे में जानकारी लिया,एवंम बाढ़ से होने वाले समभावित समस्याओं के बारे में जानकारी दिया गया तथा एन डी आर एफ टीम के साथ तहसीलदार सदर ,आपदा सलाह कार, लेखपाल,व अन्य प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित रहेl
