06 June, 2026 (Saturday)

बाढ़ग्रस्त रसूलपुर का एसडीएम ने किया निरीक्षण , पीड़ितों का जाना हाल

( सिद्धार्थनगर ) तहसील क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त रसूलपुर गांव का बृहस्पतिवार की शाम एसडीएम त्रिभुवन ने दौरा कर बाढ़ पीड़ितों का  हाल जाना और किसानों को उनकी फसल नुकसान का मुआवजा  दिलाएं जाने की बात कहीl साथ ही लेखपाल द्वारा रिपोर्ट देने के बाद गांव को मैंरूड की सूची में शामिल करने का भी ग्रामीणों को भरोसा दिलायाl
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र का गांव रसूलपुर पिछले 10 दिनों से राप्ती नदी में आई बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिरा हुआ हैl बाढ़ के पानी से गांव के दर्जनों किसानों की 300 बीघा से अधिक धान की फसल पानी में डूब कर बर्बाद हो गई हैl जिसको लेकर ग्राम प्रधान इश्तियाक अहमद द्वारा पीड़ित किसानों को फसल का क्षतिपूर्ति दिए जाने और गांव को मैंरूंड घोषित किए जाने की मांग बुधवार को डीएम को पत्र देकर की थी l बृहस्पतिवार की शाम एसडीएम  त्रिभुवन कुमार ने लेखपाल संघ अध्यक्ष रमेश चंद श्रीवास्तव के साथ रसूलपुर पहुंचे और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लियाl इस दौरान ग्राम प्रधान इश्तियाक अहमद तथा गांव के दर्जन भर लोगों लोगों ने बाढ़ से हो रही  समस्या से अवगत करा कर गांव को मैंरूड घोषित किए जाने की मांग की जिस पर एसडीएम ने हल्का लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार से रसूलपुर को मैंरूंड घोषित किए जाने का निर्देश दिया साथ ही किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उन्हें फसल क्षतिपूर्ति और राहत सामग्री दी जाएगीl
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *