05 June, 2026 (Friday)

सासंद ने फीता काट कर विद्यालय भवन का किया उद्घाटन

  सिद्धार्थनगर  सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल सूपा राजा के भवन के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि डुमरियागंज के  सांसद  जगदम्बिका पाल जी ने विद्यालय परिवार के प्रति हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि इस कछार क्ष्रेत्र में शिक्षा का जो भगीरथ प्रयास करके शिक्षा का जो अलख जगाई है उसके लिए विद्यालय के प्रबंधक  विजय कुमार श्रीवास्ताव जी को धन्यवाद देता हूँ ।इस विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करके विद्यार्थी एक दिन ई ए एस, ई पी एस ,इंजीनियर बनके देश की सेवा करे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत हमारी बेतिया आज फाइटर प्लेन उड़ा कर देश की रक्षा कर रही है।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्ब सांसद  चंद्रशेखर त्रिपाठी जी ने किया।संचालन महान कवि  ज्ञानेन्द्र दीपक जी ने किया इस अवसर पर श्री परमात्मा पाण्डेय जी,राजेन्द्र पाण्डेय जी,कवि  सुनील सागर जी,श्रीमती चमन आरा जी,  कर्ण सिंह जी,हरिगोविंद साहू जी, प्रिंस शर्मा जी, सहित क्षेत्र कई गणमान्य लोग मजूद रहे। विद्यालय परिवार से हजारों क्षात्र एवं क्षत्राए उपस्थित रही।।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *