मिशन शक्ति के अन्तर्गत गोष्ठी का हुआ आयोजन
(सिद्धार्थनगर ) विकास खण्ड बढ़नी के सभागार में मिशन शक्ति के अन्तर्गत सोमवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रत्येक विभागों की महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया ।
उक्त गोष्ठी में मुख्यमंत्री पोषण मिशन , महिला सुरक्षा , महिला सशक्तिकरण सेल्फ डिफेंस , एन्टीरोमियो स्कावायड , प्रोवेशन विभाग , मुख्यमन्त्री सामूहिक विवाह , राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन , के बारे में उपस्थित मातृ शक्तियों द्वारा वृहद चर्चा की गयी। अन्त में आये हुए सभी अतिथियों और मातृ शक्तियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी एसके सिंह ने कहा कि नारी हर क्षेत्र में अग्रणी हैं । इस दौरान भारी संख्या विभिन्न विभाग की महिलाएं उपस्थित रही।
