06 June, 2026 (Saturday)

किसान मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ आयोजन प्रदेश सरकार के चार साल बेमिसाल

( सिद्धार्थनगर )  बढ़नी ब्लाक परिसर में मिशन कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।  उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल बेमिसाल पूर्ण होने के अवसर सरकार की नीतियों और योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम के मुख्यातिथि भाजपा जिला महामंत्री मधूसूदन अग्रहरि ने कहा कि ये पहली सरकार है जिसमें ये पूछा जा रहा है कि आपके विकास खण्ड में यदि कोई लाभार्थी पीएम आवास योजना या अन्य किसी लाभ से अभी तक वंचित हो तो उसकी सूची भेजिए । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार के अनगिनत उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सरकार ने गरीबों को उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत महिलाओं को रसोई गैस , सौभाग्य योजना के अन्तर्गत गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन तथा इसके अलावा गरीबों को पीएम आरोग्य योजना के तहत इलाज के लिए पाँच लाख रू के अतिरिक्त ऐतिहासिक और बेमिसाल कार्य किया है जिसे जनता भलीभाँति जानती है। विशिष्ट अतिथि रहे विधायक अमर सिंह चौधरी ने कहा कि हमारे क्षेत्र में विकास की गति तेज है। सरकार ने सड़कों के निर्माण और कायकल्प करने के लिए हमारे विधानसभा को करोड़ों रू दिया है। सरकार ने इन चार वर्षों में जनता के प्रति ईमानदारी से काम किया है जो वास्तविक धरातल पर दिखाई पड़ रहा है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी ने कहा कि हमारी जनप्रिय सरकार ने घर घर आवास , शौचालय , बिजली , सड़क आदि की सुदृढ़ व्यवस्था की है जिसका लाभ सबको मिल रहा है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला सहसंयोजक सुनील अग्रहरि ने कहा कि हमारी सरकार ने सबका साथ सबका विकास के वादो पर खरा उतरने के साथ ही चार वर्षों इतना कार्य किया है जिसकी मिसाल नहीं दी जा सकती है।
कार्यक्रम आयोजक खण्ड विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने किसान मेला एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम में अलग अलग विभागों के कुल 14 स्टाल लगाये गये हैं। हरेक स्टाल पर लोगों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उपस्थित लोगों से अपील करते हुए बीडीओ ने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं के अन्तर्गत छूटे हुए पात्र लाभार्थी जिन्हें  योजना का लाभ अभी तक न मिला हो वे सम्बन्धित से सम्पर्क स्थापित कर उसका लाभ उठाये। अन्त में उन्होंने उपस्थित आगन्तुको के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एपीओ प्रमोद कुमार , खजान्ची उर्फ नसीर खान , सचिव उदय प्रताप गौतम , राम सिंह , विशाल सोनकर , सतीश , धीरज सोनकर , कनिष्ठ लिपिक हरिकृष्णा सहित भारी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रही ।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *