06 June, 2026 (Saturday)

मिश्रौलिया थाना पुलिस ने बरामद किया 15 कुंतल लहन अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस की छापेमारी

( सिद्धार्थनगर )। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के जोकईला गांव में पुलिस ने दबिश देकर अवैध शराब निर्माण में प्रयोग किए जाने वाले 15 कुंतल लहन को मौके पर नष्ट किया।
पुलिस अधीक्षक डॉ.यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत रमेश चंद पांण्डेय, क्षेत्राधिकारी- इटवा एवं पंकज कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष- मिश्रौलिया द्वारा थाना स्थानीय क्षेत्र के ग्राम जोकईला मे अवैध शराब निष्कर्षण हेतु चौकी प्रभारी चेतियाआनन्द कुमार मय हमराह व उ0नि0 सतेन्दर कुमार, हमराह का नीरज चौहान, का0 सुरेश चौहान, हे0का0 देवेंद्र तिवारी , का0 संदीप गुप्ता,का0 संतवन्त पासवान, म0का0 साधना मोर्या, म0का0 प्रतिभा सिंह द्वारा दबिस दिया गया तो ग्राम जोकईला मे 15 कुंतल लहन व 17 डिब्बा बरामद हुआ। जिसको मौके पर ही नष्ट किया गया अन्य आवश्यक  विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *