मधुमक्खी पालन के लिए लोगों को करें प्रेरितःसीडीओ आंबेडकर सभागार में विकास कार्यों की सीडीओ ने किया समीक्षा
(सिद्धार्थनगर )। विकास कार्यो की प्रगति समीक्षा बैठक शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता की उपस्थिति में आंबेडकर सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को गौशाला का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। टीकाकरण एवं भुगतान की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आयुष्मान भारत योजना के गोल्डेन कार्ड बनवाने का निर्देश देते हुए पात्र लाभार्थियों का इलाज कराने तथा उनका क्लेम जनरेट कराने का भी निर्देश दिया। स्वच्छ भारत मिशन के अंन्तर्गत शौचालय की जियो टैंगिग कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत शासन द्वारा प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण कराने, पेंशन का सत्यापन कराने के लिए संबंधित जिम्मेदारों से कहा गया। सीडीओ ने मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए सभी उपजिलाधिकारी एवं जिला उद्यान अधिकारी को अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने एवं लाभ दिलाने का निर्देश दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (राष्ट्रीय अन्धता निवारण कार्यक्रम), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (बाल स्वास्थ्य गारन्टी योजना), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (जननी सुरक्षा योजना) तथा अन्य विभागों के प्रगति की समीक्षा की गयी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 इन्द्र विजय विश्वकर्मा, पीडी सन्त कुमार, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, उपकृषि निदेशक लालबहादुर यादव, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, समाज कल्याण अधिकारी डा0 राहुल गुप्ता, जिला दिव्यांग जनसश्क्तीकरण अधिकारी एजाजुल हक, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास, जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभंागी कुलकर्णी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहेे।
