चालकों को दी गई फर्स्ट रेस्पांडर की ट्रेनिंग
(सिद्धार्थनगर )। परिवहन विभाग के तत्वाधान में जिले में इस समय राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त के क्रम में सोमवार को सेवलाइफ फाउंडेशन के माध्यम से वाहन चालकों को फर्स्ट रेस्पांडर की ट्रेनिंग दी गई। जिसमें 43 लोगों ने ट्रेनिंग में प्रतिभाग किया। इसके बाद लेन ड्राइविंग एवं रॉंग साईड ड्राइविंग के संबंध में जागरूक किया गया। इसके बाद वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान कमी मिलने पर 15 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान आरटीओ प्रशासन आशुतोष कुमार शुक्ला, एआरटीओ प्रवर्तन प्रवेश कुमार सरोज, संभागीय निरीक्षक सुशील कुमार, अजय सिंह, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, अरविंद कुमार वर्मा, मिन्हाजुल होदा, रघुवर यादव, मनोज शर्मा सहित आदि उपस्थित रहे।
