बढ़नी चाफा का अब तेजी से होगा विकासःमोनी पांडे नगर पंचायत बनाकर विकास की रोशनी फैलाने का काम किया योगी सरकार
(सिद्धार्थनगर )। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुमारी मोनी पांडे ने कहा योगी सरकार में विकास के एक कदम की रोशनी बढ़नी चाफा में भी देखने को मिला।
सांसद एवं विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मोनी पांडे ने कहा हमेशा से बढ़नी चाफा क्षेत्र पिछड़े इलाके के रूप में जाना जाता रहा, लेकिन इस को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विधायक एवं सांसद के प्रयासों से नगर पंचायत का दर्जा मिला। कहा उत्तर प्रदेश में अभी तक की सरकारें चाहे कांग्रेस हो बसपा हो या सपा कभी क्षेत्र के विकास की चिंता नहीं कि, अगर चिंता की होती तो बढ़नी चाफा कब का विकास की मुख्यधारा से जुड़ गया होता। अन्य सरकारों ने हमेशा वोट बैंक पर राजनीति करते रहे और इसीलिए उन्होंने क्षेत्र को विकास से कोसों दूर रखा। बढ़नी चाफा की सम्मानित जनता को आज योगी सरकार में बड़ी सौगात मिली है।
