07 June, 2026 (Sunday)

जसप्रीत बुमराह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान क्यों नहीं बन सकते, रवि शास्त्री ने बताया कारण

विराट कोहली के बाद भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान कौन होगा इसके बारे में बीसीसीआइ द्वारा घोषणा की जाएगी। वैसे टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए केएल राहुल, रोहित शर्मा और रिषभ पंत को बड़े दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है। इनमें से जसप्रीत बुमराह ने कुछ दिन पहले कहा था कि अगर उन्हें कप्तानी करने का मौका मिलता है तो वो इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हैं। बुमराह को साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय वनडे टीम का उप-कप्तान बनाया गया था।

बुमराह ने अपनी कप्तानी को लेकर एक प्रेस-कांफ्रेंस में कहा था कि अगर मौका दिया जाता है, तो यह एक सम्मान होगा और मुझे नहीं लगता कि कोई भी खिलाड़ी ना कहेगा और मैं अलग नहीं हूं। चाहे वह कोई भी नेतृत्व समूह हो, मैं हमेशा अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमताओं के लिए योगदान देना चाहता हूं। बुमराह के भारत की कप्तानी करने की संभावना को देखते हुए, पूर्व कोच रवि शास्त्री उत्साहित नहीं दिखे। शोएब अख्तर के साथ बातचीत में, जब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने पूछा कि क्या शास्त्री ने कभी बुमराह को किसी एक प्रारूप में कप्तान बनाने के बारे में सोचा है वो भी शायद टी20 प्रारूप में तो शास्त्री का जवाब सीधा नहीं था।

रवि शास्त्री ने कहा कि मैंने कभी भी जसप्रीत बुमराह को कप्तानी दिए जाने के बारे में नहीं सोचा। भारत में ऐसे खिलाड़ियों की कमी नहीं है जो टीम की कप्तानी कर सकते हैं। भारत में एक तेज गेंदबाज का कप्तान बनना काफी मुश्किल होगा। एक तेज गेंदबाज कप्तान को आलराउंडर होना चाहिए या फिर उसे बाब विलिस की तरह होना चाहिए जो किसी भी कंडीशन में खेले आक्रामक रहे और खेल में बना रहे। वो गेम में जीत दर्ज करना चाहेगा या फिर विकेट भी लेना चाहेगा। ऐसा कम ही देखा गया है कि एक तेज गेंदबाज ज्यादा दिनों तक कप्तानी के पद पर रहा हो जब तक कि वो कपिल देव, इमरान खान या फिर सर गारफील्ड जैसा अलराउंडर ना हो।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *