अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर तीन महिला आरक्षियो को किया सम्मानित
(सिद्धार्थनगर ) ढेबरूआ थाना परिसर में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति के परिप्रेक्ष्य में तीन महिला आरक्षियो को सम्मानित किया गया ।
सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपनी ड्यूटी को ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाने वाली महिला आरक्षी श्रीमती रम्भा यादव , कुमारी रूनझुन राय , कुमारी ममता मौर्या को उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ शिवमूर्ति सिंह व क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार यादव द्वारा सम्मानित किया गया । इस दौरान एक्जीक्यूटिव आफीसर राजन कुमार गुप्ता , इन्सपेक्टर ढेबरूआ तहसीलदार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
