महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न
(सिद्धार्थनगर ) थाना ढेबरूआ के प्रांगण में उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ शिवमूर्ति सिंह की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र शान्ति कमेटी की बैठक आयोजित की गयी जिसमें सभी ने त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने की प्रतिबद्धता जतायी ।
सोमवार को ढेबरूआ थाना कोतवाली के प्रांगण में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए एसडीएम शोहरतगढ़ शिवमूर्ति सिंह ने कहा कि शिवरात्रि पर्व पर शिवालयो में दुग्धाभिषेक की परम्परा सदियों से चली आ रही है। आस्था के इस पर्व को हमें मिलजुकर मनाना चाहिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ प्रदीप कुमार यादव द्वारा थाना ढेबरुआ में त्योहार के सम्बंध में सभी पहलुओं पर आवश्यक निर्देश दिए गए।इस अवसर पर एक्जीक्यूटिव आफीसर राजन कुमार गुप्ता , तहसीलदार सिंह, प्रभारी निरीक्षक ढेबरुआ, उपनिरीक्षक विक्रम अजीत राय प्रभारी चौकी बढनी, उपनिरीक्षक शिवदास गौतम, रतीश पांडेय , निवर्तमान प्रधान अनुज चौधरी , यशोदानन्द मिश्रा आदि मौजूद रहे।
