भारत-नेपाल के अधिकारियों के मध्य जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न मैत्री संबंधों को प्रगाढ़ करने पर दिया बल आईजी की अध्यक्षता में हुई बैठक
(सिद्धार्थनगर)।भारत-नेपाल के मैत्री संबंधों को प्रगाढ़ करने एवं सीमा की विभिन्न गतिविधियों पर पैनी नज़र रखने हेतु जिला समन्वय समिति की बैठक आईजी बस्ती रेंज की अध्यक्षता में बढ़नी कस्बे में सम्पन्न हुई।
बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती अनिल कुमार राय ने जनपद के ढेबरुआ थाने के अंतर्गत बढ़नी (भारत नेपाल सीमा) कस्टम कार्यालय के गेस्ट हाउस पर पुलिस अधिकारियों, सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के सभ्रांत व्यक्तियों, पत्रकारों एवं व्यपारियों के साथ भारत-नेपाल के मैत्री संबंधों को प्रगाढ़ करने हेतु जिला समन्वय समिति की बैठक हुई।
आईजी ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत नेपाल के आपसी संबंधों को मैत्रीपूर्ण बनाये रखने के लिए दोनों देशों के लोगो का तालमेल बहुत जरूरी है। आईजी ने कहा कि कोरोनाकाल के लगभग एक साल बाद भारत नेपाल सीमा को आवागमन के लिए खोला गया है जिसमे पुलिस अधिकारियों, सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं कस्टम अधिकारियों का योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए सभी को आपसी तालमेल के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना आवश्यक है। इस दौरान आईजी ने संयुक्त रूप से सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को भारत नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने व कार्यवाही करने के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया। गोष्ठी में उक्त के अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत, क्षेत्राधिकारी सदर राणा महेन्द्र प्रताप सिंह सीमा सुरक्षा बल के असिस्टेंट कमांडेंट,कस्टम विभाग के अधिकारीगण तथा भारत नेपाल सीमा से लगे थाना ढेबरुआ, शोहरतगढ़, कपिलवस्तु, लोटन, मोहाना के प्रभारी निरीक्षक व चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
