चार दिन बाद मिला गायब युवती का शव, सनसनी मामले की जांच करती पुलिस।
कुशीनगर । सोमवार को सुबह नौ बजे तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत गुरवलिया के बरमपुर टोला में एक बीस वर्षीय मूक-बधिर व मंदबुद्धि युवती का शव घोठा के बगल में स्थित एक तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। युवती तीन दिन से गुमशुदा बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी पारस यादव की पुत्री चम्पा उर्फ बउकी गत गुरुवार को घर से कहीं चली गई। बताया जाता कि वह पहले तीन-चार बार घर से निकल चुकी थी लेकिन उसी दिन लौट आती थी। शुक्रवार को जब वह घर नहीं लौटी तो परेशान परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश में जुटी थी कि किसी ग्रामीण ने पोखरा में शव देख परिजनों को बताया। मृतका के पिता रोजगार के सिलसिले में बाहर हैं। सूचना पर पहुंचे एसएओ जितेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया। शुरु में परिजनों ने शव को पुलिस के सुपुर्द करने से इंकार कर दिया था लेकिन पुलिस व ग्रामीणों के समझाने बुझाने पर परिजन माने। एसओ ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
