06 June, 2026 (Saturday)

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय ‘विशेष शिविर’ का समापन

कुशीनगर। कप्तानगंज-सिकटा मार्ग पर स्थित श्रीमती अनुरागी देवी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ, जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ दिन मंगलवार को मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबन्धक बी.एन.सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्जन व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय प्रांगण की सफ़ाई की तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें नीतू ने सरस्वती वन्दना और स्वागत गीत गाया।आकाश कुमार ने स्वामी विवेकानन्द की जीवनी पर प्रकाश डाला,संगीता ने होली गीत और मिथिलेश यादव ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी.एन.सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा इस समाज की रीढ़ हैं, जिस देश के युवा समाज निर्माण में जितना अधिक योगदान करते हैं वह देश या समाज उतना जल्दी विकसित होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना एक राष्ट्रीय संकल्प है, देश को सही रास्ते पर ले जाने का संकल्प है, इस कार्यक्रम को प्र.प्राचार्य प्रमोद पाण्डेय ने भी संबोधित किया तथा सभी का आभार प्रकट किया!  इस अवसर पर मुमताज आलम, मंजरी त्रिपाठी,अदालत प्रसाद, शैलेन्द्र सिंह, रुबी सिंह, जगदंबा शर्मा, प्रभात, विजय, शैलेन्द्र ठाकुर,दीपक सिंह,पिन्टू सिंह, सौरभ तिवारी, आदि प्रवक्ता गण तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *