फाजिलनगर ने बड़हरा को पराजित कर जीता खिताब जेएमडी टी-ट्वेंटी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच
(कुशीनगर ) सोमवार को दुदही विकास खंड के दुमही में श्री देवामन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित जेएमडी टी-ट्वेंटी क्रिकेट प्रतियोगिता के दसवें दिन फाइनल मैच में फाजिलनगर ने बड़हरा को चार विकेट से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़हरा की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाकर विरोधी टीम को जीत के लिए 91 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी फाजिलनगर की टीम ने 14 वें ओवर में मैच जीत लिया। 26 गेंद पर 38 रन बनाने वाले फाजिलनगर के बल्लेबाज इमरान को मैन आफ दि मैच व प्रतियोगिता में 115 रन बनाने के साथ 11 विकेट लेने वाले बड़हरा के खिलाड़ी धर्मेंद्र को मैन आफ दि सीरीज से पुरस्कृत किया गया। रंजन कुमार सिंह, पिंकू खरवार ने अंपायरिंग, ओमप्रकाश खरवार, दिलीप खरवार ने स्कोरिंग व सोनू कुमार व प्रिंस शुक्ल ने कमेंट्री की। इसके पूर्व मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा केदार राय व विशिष्ट अतिथिगण रमाकांत पांडेय व जितेंद्र गुप्ता ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र उर्फ बबलू तिवारी, अनुज सिंह, प्रेम तिवारी, मुकेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, राजकुमार कुशवाहा, रवींद्र प्रसाद, चंचल कुशवाहा, दुर्गेश खरवार, बृजनारायण शुक्ल, लक्ष्मण शुक्ल आदि मौजूद रहे।
