06 June, 2026 (Saturday)

डॉक्टर्स डे पर आई एम में सहारनपुर चैप्टर ने चिकित्सकों का किया सम्मान

( सहारनपुर )आईएमए हॉल में डॉक्टर्स डे मनाया गया अध्यक्ष डॉ मनदीप सिंह ने डॉक्टर्स डे के बारे में बताते हुए कहा कि यह दिन भारत में डॉक्टर बी सी राय जी के जन्मदिन एवं पुण्यतिथि जो कि 1 जुलाई ही है इसी दिन यह डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। डॉक्टर्स डे पर प्रधानमंत्री श्नरेंद्र मोदी  ने चिकित्सकों को उनके कार्य के लिए प्रोत्साहित  किया।
आईएमए हॉल में कार्यक्रम में सबसे पहले जो चिकित्सक बंधु कोरोना से अब नहीं रहे उनके लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। इस कार्यक्रम में 1983 बैच के हमारे वरिष्ठचिकित्सक बंधुओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी और सहारनपुर में चिकित्सा को नया आयाम दिया ।
जिनके नाम निम्न  है
डॉ अमरजीत पॉपली, डॉ संजीव वर्मा, डॉ विवेक बनर्जी, डॉ एजाज अहमद, डॉ यूसी जैन, डॉ रश्मि बंसल, डॉ मुनेष त्यागी, डॉक्टर अरुण अनेजा , डॉक्टर शिव नारायण शर्मा, डॉक्टर सीमा शर्मा।
इसी कार्यक्रम में जिन भी आई एम ए मेंबर या उनके बच्चों ने कोई भी विलक्षण कार्य किया जिससे हमारे सहारनपुर का नाम हुआ उनको भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव डॉक्टर महेश अग्रवाल द्वारा किया गया। बाकी सारे चिकित्सक जूम के जरिए इस मीटिंग से जुड़े।
इस मीटिंग में सचिव डॉक्टर करमवीर सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ विकास अग्रवाल उपस्थित रहे। सचिव डॉ कर्मवीर सिंह ने सब का धन्यवाद व्यक्त किया।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *