06 June, 2026 (Saturday)

डीएम ने बाढ़ प्रभावित गावों का किया निरीक्षण

( सिद्धार्थनगर  )जनपद में बाढ़ के दृष्टिगत जिलाधिकारी  दीपक मीणा द्वारा तहसील बांसी के अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत बनकटा आदि गांवों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी    ने संबधित नायब तहसीलदार को बाढ़ प्रभावित गांवों में बाढ़ से संबधित आवश्यक व्यवस्था कराने को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित ग्रामवासियों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी  दीपक मीणा द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्रामवासियों से वार्ता की गयी। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों को आश्वस्त कराया कि शासन/प्रशासन द्वारा हर सम्भव राहत सामग्री/सुविधा दी जायेगी। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ शरणालयों में आवश्यक सामग्री की कमी नही होनी चाहिए। इसके साथ ही संबधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने संबधित लेखपाल को फसलो का सर्वे कर मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया गया।
इसके पश्चात जिलाधिकारी    द्वारा मा0 विधायक डुमरियागंज  राघवेन्द्र प्रताप सिंह के साथ तहसील डुमरियागंज के अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत मोखवा, वीरपुर, पिकौरा आदि विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी    द्वारा बाढ़ प्रभावित गांवों का मोटरबोट से जाकर देखा गया। और   उपजिलाधिकारी को बाढ़ प्रभावित गांवों में  आवश्यक व्यवस्था कराने को निर्देश दिया गया। डाक्टरो की टीम द्वारा कैम्प लगाकर दवा वितरण कराया जा रहा था। इसके साथ बाढ़ प्रभावित ग्रामवासियों को राहत किट तथा राशन दिया गया।     बाढ़ प्रभावित ग्रामवासियों से वार्ता की गयी। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों को आश्वस्त कराया कि शासन/प्रशासन द्वारा हर सम्भव राहत सामग्री/सुविधा दी जायेगी। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ शरणालयों में आवश्यक सामग्री की कमी नही होनी चाहिए। इसके साथ ही संबधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। और संबधित लेखपाल को फसलो का सर्वे कर मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सन्दीप चैधरी, उपजिलाधिकारी डुमरियागंज त्रिभवन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *