06 June, 2026 (Saturday)

अपर जिलाधिकारी के साथ उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

( सिद्धार्थनगर ) जनपद सिद्धार्थनगर के विकास भवन स्थित अंबेडकर सभागार में  सीताराम गुप्ता अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के साथ उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक की गई l सभी की पुलिस से संबंधित समस्याओं को अत्यंत गंभीरता से सुना गया समय बद्ध अपेक्षित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया l व्यापारी बंधुओं को यह भी बताया गया कि साइबर फ्रॉड के दृष्टिगत रखते हुए ऑनलाइन लेन-देन में अत्यंत सतर्कता रखें l किसी को भी अपना बैंक डिटेल अथवा  ओटीपी शेयर ना करें l किसी भी तरह का यदि साइबर फ्रॉड होता है तो साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर 155260 पर तत्काल बताएं l घटना से 72 घंटे के अंदर यदि प्रकरण दर्ज हो जाता है तो फ्रॉड होने वाले धन के वापसी की संभावना अधिक रहती है l यह भी बताया गया कि यूपी 112 मैं प्राप्त होने वाली शिकायतों पर रिस्पांस टाइम व निस्तारण की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग मेरे द्वारा की जा रही है l विगत माह में पीआरबी वाहनों का रिस्पांस टाइम औसतन 9 मिनट रहा था l और अधिक सुधार का प्रयास किया जा रहा है l यदि किसी समय 112 पर नेटवर्क के कारण कॉल ना लग पा रही हो तो तत्काल यूपी 112 के व्हाट्सएप नंबर 7570000100 पर अपनी शिकायत टेक्स्ट में या ऑडियो फार्म में भेजे तत्काल पुलिस सहायता मिलेगी l व्यापारी बंधुओं से अनुरोध किया गया की सभी व्यापारियों को अपने अपने प्रतिष्ठानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने हेतु प्रेरित करें l

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *