06 June, 2026 (Saturday)

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जुट जाएं सपाई – लाल जी यादव सपा कार्यकर्ताओं की बैठक

( सिद्धार्थनगर )। जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु सपा की उम्मीदवार पूजा यादव की जीत सुनिश्चित कराने के लिए  सपाई सिपाही अभी से जुट जाए। क्योंकि भाजपा सत्ता के बल पर चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए हर स्तर पर जा सकती है।
यह बातें समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहीं। वह मंगलवार को सपा जिला कार्यालय पर सपा कार्यकार्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों को सरकार ने सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराकर उनके हर गतिविधियों पर नजर रखने की सोंची समझी चाल चली है। यादव ने कहा कि आज जो जिला पंचायत सदस्य बने हैं। सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के पंचायती राज्य व्यवस्था लागू करने से साकार हुआ है। यदि उसके बाद भी यदि सपा के पक्ष में सदस्य खड़ा नहीं हुए तो पंचायती राज्य के द्वारा दिए गए अधिकार का अपमान होगा। जिला प्रवक्ता विजय यादव ने कहा कि जितने लोग सपा के सर्मथन से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते हैं। वह सपा प्रत्याशी के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े रहे। वरना उनके विरुद्ध चुनाव के बाद सख्त कारवाई की जाएगी। बैठक में जिला महा सचिव कमरुजमा खान, सोनू यादव, तुफैल अहमद, राम सेवक प्रधान, आसिफ, रोहित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *