06 June, 2026 (Saturday)

किसान विरोधी सरकार को आने वाले समय में जनता करारा जबाब देगी : इश्तियाक चौधरी

( सिद्धार्थनगर ) कांग्रेसी नेताओं ने दर्जनों की समूह में हाथ में झण्डा लेकर बढ़नी ब्लाक मुख्यालय से चलकर गेहूँ क्रय  केन्द्र तक भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए प्रदेश सरकार के रवैये को जमकर कोसते हुए क्रय केन्द्र पर एक दिवसीय सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया ।
मंगलवार को बढ़नी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इश्तियाक चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर हाथ में झंडा लेकर सरकार के नीतियों की जमकर आलोचना की और भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया।
ब्लाक अध्यक्ष इश्तियाक चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के किसान अपना गेहूँ बिचौलियो के हाथो औने पौने दामों पर बेंच रहे हैं। विभाग के सम्बन्धित जिम्मेदारो ने गेहूँ खरीद करना बंद कर दिया है। उन्होंने क्रय केन्द्रों के प्रभारियो पर आरोप लगाते हुए कहा कि 100 रू प्रति कुन्तल जो अलग से सुविधा शुल्क के रूप में मुहैया कराता है उसी के गेहूँ की खरीद की गयी हैं। उन्होंने शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही किसानों के गेहूँ की खरीद नहीं शुरू की गयी तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जत्था सड़क पर आंदोलन को बाध्य होगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
उक्त प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष दुर्गेश उर्फ सोनू तिवारी ने कहा कि जनता वर्तमान सरकार की कुटिल नीतियों से आजिज हो चुकी है और आने वाले चुनाव में करारा जबाब देगी।
उक्त धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रसी नेता गालिब विषेन , झिन्ने राम चौरसिया , पंकज चतुर्वेदी
जुल्लुर सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *