06 June, 2026 (Saturday)

क्षतिग्रस्त सड़क और जलजमाव की समस्या को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

कुशीनगर। यूथ कांग्रेस के तरफ से मंगलवार को सदर तहसील पर पहुंच कार्यकर्ताओं ने सदर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसमें पडरौना की बदहाल सड़क और शहर की जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने मांग की।
यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जहरुद्दीन की अगुवाई में मंगलवार की सुबह सदर तहसील पहुंचे कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। सदर तहसीलदार एसपी सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहम्मद जहरुद्दीन ने कहा बीते दिनों पडरौना शहर समेत आस-पास के गांव बाजार की जलजमाव और क्षतिग्रस्त सड़क बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर समर्थन लिया गया था। इसमें इस समस्या से जूझ रहे लोगों ने अपना पूरा समर्थन देकर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी। इसके बावजूद भी पूरा महीना बीतने के बाद भी क्षतिग्रस्त सड़क और जलजमाव की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चेताया कि अगर शीघ्र इन समस्याओं से निजात नहीं मिला तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान कृष्ण प्रताप सिंह चंदन, अनिल यादव,सुनील यादव,भोलू,हीररांझा, मोहम्मद अरशद,पूर्व प्रधान जितेंद्र गौड़ आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *