06 June, 2026 (Saturday)

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा

कुशीनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार  मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के निर्देश पर बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे जिले के व्यापारियों ने अपर जिला अधिकारी डीडी वर्मा को विभिन्न मांगो का ज्ञापन सौंपा। इसमें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री और जिलाध्यक्ष के तरफ से सचिन चौरसिया की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारियों ने व्यापारी हित की समस्याओं से निजात दिलाने को लेकर मुख्यमंत्री संबोधित मांग पत्र अपर जिलाधिकारी डीडी वर्मा को सौंपा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री और जिला अध्यक्ष सचिन चौरसिया ने व्यापारी मनीष गुप्ता के हत्यारों को गिरफ्तारी के बाद फांसी की सजा दी जाने की मांग करते हुए ऑनलाइन कंपनियों में अमेजॉन फ्लिपकार्ट की मनमानी पर रोक लगाए जाने के अलावा डीजल पेट्रोल रसोई गैस को जीएसटी में शामिल करने की मांग की। इसके साथ व्यापारियों की सुरक्षा और व्यापारी कल्याण बोर्ड के रूप में शामिल कर उत्तर प्रदेश में जीएसटी में शामिल पंजीकृत व्यापारियों को विधान परिषद में छह व्यापारियों को एमएलसी बनाने की व्यवस्था करने समेत कपड़े ईट भट्टे पर बढ़ी हुई जीएसटी कि दर को वापस और इंस्पेक्टर राज सैंपल के नाम पर हो रहे शोषण को बंद करने की मांग की। तीन सितंबर को व्यापारी दिवस घोषित करते हुए वरिष्ठ व्यापारियों को पेंशन योजना लागू करने का मांग पत्र सौंपा। इस दौरान जिला महामंत्री आशीष खेतान,नगर अध्यक्ष स्वर्णकार संघ अनुराग खैतान,विनम्र कसौधन,अभय अग्रवाल, अजय गुप्ता,बिट्टू सोनी, दिनेश सिंह,राजन रौनियार आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *