छायाकार सोनू फोटोग्राफी प्रतियोगिता में अव्वल कपिलवस्तु महोत्सव में आयोजित हुई प्रतियोगिता अभिषेक को दूसरा व फिरोज को मिला तीसरा स्थान
(सिद्धार्थनगर)। कपिलवस्तु महोत्सव 2020-21 में आयोजित तीन दिवसीय फोटाग्राफी प्रतियागिता में छायाकार सोनू वरुण को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
समिति द्वारा चयन के आधार पर स्वतंत्र चेतना के छायाकार ब्रम्हदीन बरूण उर्फ सोनू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा उन्हें दस हजार रूपये की धनराशि से पुरस्कृत किया गया। महोत्सव में फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार स्वतंत्र चेतना के छायाकार ब्रम्हदीन वरूण, दूसरा पुरस्कार अभिषेक मिश्रा तृतीय पुरस्कार दैनिक जागरण के फिरोज खान को प्राप्त हुआ। आयोजन समिति इस उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी दीपक मीणा, सीडीओ पुल्कित गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार एमपी गोस्वामी, यशोदा श्रीवास्तव, बीपी त्रिपाठी,संतोष श्रीवास्वत, अरविंद झा, श्यामसुंदर तिवारी, अभिमन्यू चौधरी, संजीव श्रीवास्तव, नीरज वरूण, फिरोज, प्रवीन मिश्र आदि दर्जनों पत्रकारों जनप्रतिनिधियों गणमान्यों ने ब्रम्हदीन वरूण को बधाई दी है।
