बीआरसी जोगिया में आयोजित हुआ प्रेरणा ज्ञानोत्सव का कार्यक्रम
सिद्धार्थनगर)। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मिशन प्रेरणा के तहत आयोजित प्रेरणा ज्ञानोत्सव का कार्यक्रम ब्लॉक संसाधन केंद्र जोगिया में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत विधायक कपिलवस्तु के प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही, ब्लाक प्रमुख जोगिया प्रतिनिधि कौशलेंद्र त्रिपाठी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
प्रेरणा ज्ञान उत्सव कार्यक्रम बेसिक शिक्षा विभाग का कोविड-19 के बाद खुले विद्यालयों मे 100 दिवसीय विशेष कार्य योजना है जिसमें बच्चों को समर्थ माड्यूल के आधार पर कक्षा में उपचारात्मक शिक्षण कार्य किया जाना है। कार्यक्रम के प्रारंभ में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा तैयार पॉइंट प्रेजेंटेशन का प्रदर्शन बीईओ के द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में प्रेरणा लक्ष्य प्राप्त कर चुके 10 बालक व 10 बालिकाओं को प्रेरक बालक व प्रेरक बालिका का सम्मान पत्र प्रदान किया गया। इसी क्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों अभिभावक गण विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष व सदस्य तथा अन्य प्रबुद्ध जनों को प्रेरणा कार्यक्रम तथा प्रिंट रिच मटेरियल दीक्षा व रीड लांग ऐप लिंक संवेदीकरण मानव संपदा तथा शारदा व समर्थ जैसे कार्यक्रमों का प्रजेंटेशन ए आर पी अनुपम सिंह प्रमोद त्रिपाठी अजय श्रीवास्तव देवेंद्र त्रिपाठी शशिकांत त्रिपाठी के द्वारा क्रमशः किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से तहसीलदार राम ऋषि रमन सीएचसी प्रभारी डॉक्टर मानवेंद्र पाल एडीओ पंचायत सत्यदेव कुमार महेंद्र लोधी राजेश दुबे एसआरजी अंशुमान सिंह व सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक प्रभारी प्रधानाध्यापक शिक्षक संकुल नोडल शिक्षक संकुल उत्कर्ष श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक विष्णु त्रिपाठी ने किया।कार्यक्रम के अंत में बीईओ विजय आनंद ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट किया तथा तहसीलदार महोदय द्वारा प्रेरणा शपथ दिलाते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
