06 June, 2026 (Saturday)

Alert in UP: होली पर यूपी के इन संवदेनशील जिलों में होगा 120 कंपनी PAC का पहरा, जमा होंगे लाइसेंसी शस्त्र

Alert in UP: पंचायत चुनाव के चलते इस वर्ष होली के अवसर पर पुलिस के सामने सुरक्षा-व्यवस्था की दोहरी चुनौती होगी। इससे निपटने के लिए संवेदनशील जिलों में पुलिस के साथ पीएसी का अतिरिक्त पहरा लगाए जाने की तैयारी है।

डीजीपी मुख्यालय ने त्योहार व चुनाव की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है। खासकर सभी जिलों में अभियान के तहत अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। एसटीएफ को भी सक्रिय किया गया है। पुलिस ने लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराने की कसरत भी शुरू कर दी है।

मथुरा, प्रयागराज व कानपुर नगर में कई दिनों तक होली खेले जाने की परंपरा के चलते यहां सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त रहेंगे। इसके अलावा पुराने विवादों व मिश्रित आबादी वाले अधिक क्षेत्रों के दृष्टिगत बरेली, लखनऊ, मेरठ, रामपुर, सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा समेत कुछ अन्य जिलों में खास नजर रहेगी। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि होली के मौके पर प्रदेश में पुलिस के साथ करीब 120 कंपनी पीएसी मुस्तैद रहेगी।

होली पर पूर्व के विवादों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को पीस कमेटी की बैठक करने के साथ ही हर छोटे विवाद को भी पूरी गंभीरता सेे लेने का निर्देश दिया गया है। होलिका दहन स्थलों को लेकर भी कहीं किसी विवाद को देखते हुए पहले से ही सभी पक्षों से वार्ता कर शांति-व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *