06 June, 2026 (Saturday)

मासिक रिपोर्ट अधीनस्थों से नहीं, खुद कराएं तैयारः डीएम आंबेडकर सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

सिद्धार्थनगर  राजस्व कार्यो, कर-करेत्तर, गौशाला एवं कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा बैठक बुधवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में आंबेडकर सभागार में हुई।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने समस्त उपजिलाधिकारियो, तहसीलदारों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कोर्ट केस अपडेट करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि तहसीलों की मासिक रिपोर्ट तैयार करते समय अपने अधीनस्थ पर न छोड़ दे, रिपोर्ट को खुद देखकर तैयार कराएं जिससे रिपोर्ट सही प्राप्त हो सके। इसके अलावा हैसियत प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा निवास प्रमाण-पत्र आदि की समीक्षा की गयी। इसके अलावा स्टाम्प कर, भू-राजस्व वसूली, आबकारी, व्यापार कर, परिवहन, वन विभाग, विद्युत, बाट-माप, मण्डी समिति तथा अन्य विभागों की समीक्षा की गयी तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया गया।

संचालित गौशाला की समीक्षा के दौरान डीएम ने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि गौशाला का निरीक्षण कर ले। भू-स्वामित्व योजना तथा सार्वजनिक सम्पत्ति रजिस्टर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा की गयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0,रा0) सीताराम गुप्ता, उपजिलाधिकारी इटवा उत्कर्ष श्रीवास्तव, शोहरतगढ़ शिवमूर्ति सिंह तथा समस्त तहसीलदार उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *