29 October, 2026 (Thursday)

लीवर को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, स्वामी रामदेव से जानें जॉन्डिस से बचने के उपाय

दुनिया में हाहाकार मचा है, यूरोप से लेकर एशिया तक एक बार फिर सेहत पर संकट पैदा हो गया है। क्रिमियन कांगो हेमोरेजिक नाम का फीवर लोगों को अपना शिकार बना रहा है, कहा जा रहा है कि ये बीमारी कोरोना और मंकीपॉक्स से भी ज़्यादा घातक और जानलेवा है। ये वायरस इतना खतरनाक है कि W.H.O ने हेल्थ अलर्ट जारी किया है, इसे आज के दौर का सबसे बड़ा खतरा बताया जा रहा है। क्रिमियन कांगो फीवर से मौत की दर 10 से 40% है, कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स का तो ये भी कहना है कि ये फीवर हर दूसरे मरीज की जान ले लेता है क्योंकि बेशक इस फीवर में शुरुआती लक्षण मामूली लगें लेकिन कब कंडीशन क्रिटिकल हो जाए और लिवर-किडनी फेल हो जाएं पता ही नहीं चलता।

कोरोना ने पहले ही इतना कोहराम मचाया है कि किसी और घातक वायरस से जंग आसान नहीं होगी। वायरस का फैलना-रोकना तो हमारे हाथ में नहीं है लेकिन योग से लिवर को मज़बूत बनाकर ऐसे वायरसों से मुकाबला ज़रूर कर सकते हैं। लिवर का ख्याल रखना जरूरी हो गया है। इस वक्त मानसून भी लिवर की मुश्किल बढ़ा रहा है क्योंकि बारिश में तेजी से पनपते बैक्टीरिया खाना और पानी को गंदा कर देते हैं। जिससे पीलिया, डायरिया के मरीज तेजी से बढ़ते हैं।

बारिश का मजा लेने के लिए लोग बाहर जाकर स्ट्रीट फूड जमकर खाते हैं और फिर हाइजीन का ख्याल नहीं रखते और यही गलती उन्हें भारी पड़ जाती है। इससे पेट में इंफेक्शन, जॉन्डिस और लिवर की परेशानी बढ़ जाती हैं, जिससे शरीर में टॉक्सिंस फिल्टर करने से लेकर प्रोटीन बनाने तक का फंक्शन डिस्टर्ब हो जाता है। योगगुरु स्वामी रामदेव से जानिए लिवर को मजबूत बनाने के तरीके।

जॉन्डिस होगा दूर अपनाएं आयुर्वेदिक नुस्खा

  1. अरंडी के पत्ते का रस
  2. श्योनाक की छाल का ताजा रस

जॉन्डिस में खानपान

  1. ताज़ा खाना खाएं
  2. थोड़ा थोड़ा खाएं
  3. खूब पानी पिएं
  4. फलों का जूस पिएं

पीलिया में परहेज

  1. बाहर का खाना ना खाएं
  2. तला-भुना ना खाएं
  3. दाल और बींस ना खाएं
  4. अल्कोहल से दूरी बनाएं
  5. अचार ना खाएं
  6. कॉफी-चाय ना पिएं

लिवर बनेगा स्ट्रॉन्ग

  1. धनिया
  2. सौंफ
  3. अजवाइन
  4. मेथी
  5. जीरा
  6. रात में भिंगोकर रख दें
  7. सुबह पानी छानकर पिएं

लिवर की बीमारियां

  1. फैटी लिवर
  2. लिवर सिरोसिस
  3. लिवर कैंसर
  4. हेपेटाइटिस
  5. जॉन्डिस

बीमार हुआ लिवर क्या हैं लक्षण

  1. यूरिन का पीला रंग
  2. ज्यादा थकान
  3. पेट दर्द
  4. पीली आंखें
  5. पीली स्किन
  6. भूख ना लगना

फैटी लिवर क्या है वजह?

  1. अनहेल्दी लाइफ स्टाइल
  2. एल्कोहल-स्मोकिंग की आदत
  3. दवाइयों का ज्यादा सेवन
  4. वायरल इंफेक्शन
  5. हेपेटाइटिस सी

लिवर प्रॉब्लम्स क्या है वजह

  1. तला-भुना खाना
  2. मसालेदार खाना
  3. फैटी फूड्स
  4. जंक फूड
  5. रिफाइंड शुगर
  6. अल्कोहल

लिवर बचाएं क्या करें ?

  1. शुगर कंट्रोल करें
  2. वज़न कम करें
  3. लाइफस्टाइल बदलें
  4. कोलेस्ट्रॉल लेवल घटाएं
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed