06 June, 2026 (Saturday)

द्वितीय पुण्यतिथि पर याद किए गए पहलवानों के गुरु पंडित दयाशंकर उपाध्याय

कुशीनगर। नगर के बेलवा चुन्नी स्थित आर्य व्यामशाला के तरफ से पहलवानों के गुरु पंडित दयाशंकर उपाध्याय की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। इसमें उनके शिष्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्वर्गीय दयाशंकर उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी । इसके बाद कुश्ती का आयोजन हुआ। कुश्ती में अखिलेश ने नीरज को आसमान दिखाया। इस तरह बारी बारी से हुई पहलवानों के बीच कुश्ती में सोनू ने अभिषेक को चित किया जबकि सबसे रोमांचित कुश्ती मंजेश और सागर के बीच हुई। अध्यक्षता शिवम उपाध्याय ने की। इस दौरान कुश्ती संघ के अध्यक्ष अखिलेश्वर उपाध्याय,पवन उपाध्याय,धनंजय सिंह पहलवान,डॉक्टर बी.के सिंह,डॉक्टर अजय शुक्ला,बजरंगी यादव, नंदलाल सिंह,धीरज पाठक,नवल किशोर त्रिपाठी,संजय उपाध्याय, अमन मिश्रा,आदर्श मोदनवाल,राज जायसवाल,शुभम उपाध्याय,आदर्श मोदनवाल,राज जायसवाल, राजेंद्र उर्फ मुन्ना यादव,बसपा नेता संतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *